Uttarakhand News

हल्द्वानी- दुल्हन ने विदाई से पहले किया मतदान, पति के साथ पोलिंग बूथ में पहुंची

Ad

हल्द्वानी। उत्तराखंड में 13 जिलो की 69 सीटों पर लगातार मतदान हो रहा है। देवभूमि मे वोटिंग को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। इसका उदाहरण हल्द्वानी में देखने को मिला। विदा होने से पहले एक दुल्हन ने पोलिंग बूथ में जाकर मतदान किया। इसके बाद ही वह ससुराल के लिए विदा हुई।  तुलसीनगर निवासी गोविंदराम भट्ट की बेटी भावना भट्ट की गत रात देवलचौड निवासी वरुण तिवारी से शादी हुई। विवाह की पूरी रस्म सुबह तक चली। सुबह जब विदाई का समय आया तो भावना ने पहले वोट डालने की जिद की। इस पर वह दूल्हे के साथ तुलसीनगर हाईडिल गेट के बूथ पर वोट डालने गई। वोट डालने के बाद वह मायके पहुंची और वहां से विदाई की रस्म पूरी कर ससुराल गई। भावना का कहना है कि हम चाहते हैं कि हमारी पसंद का उम्मीदवार जीते। कम वोटिंग की वजह से पसंदीदा प्रत्याशी न हारे।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 के संदर्भ में उन्होंने कहा कि मतदान हमारा कर्तव्य भी है और अधिकार भी। इसलिए विदा होने से पहले वोट डालने आई हूं। उसने बताया कि ससुराल जाने के बाद उसके पति भी मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top