Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: नो हेलमेट नो पेट्रोल, कानून तोड़ने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

Ad

हल्द्वानी। पेट्रोल की कालाबाज़ारी रोकने और लोगों के हेलमेट के प्रति जागरूक करने के लिए शहर में बिना हेलमेट वालों को तेल नही दिया जाएगा। नो हेलमेट नो पेट्रोल मुहिम के तहत दो पहिया चालकों को मंगलवार से बिना हेलमेट तेल नही मिलेगा। इसके साथ ही बोतल में भी तेल नही मिलेगा। इस पूरी गतिविधि पर नजर रखने के लिए  पेट्रोल पंप में  कैमरों का सहारा लियी जाएगा। इस विषय में पुलिस और डीएम पेट्रोल पंप के मालिकों को सूचना दे दी गई है डीएम दीपक रावत ने इस मुहिम को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को पेट्रोल पंपों के मालिकों के साथ बैठक की थी। मुहिम को सफल बनाने के लिए डीएम ने सख्ती दिखाने के निर्देश दिए। आपको बता दे कि जिलें में तकरीबन 100 से अधिक पेट्रोल पंप है। एसपी सिटी यशंवत चौहान ने कहा कि अगर कोई नियम को तोड़ता है तो इसकी सूचना तुरंत 100 नंबर पर दे। उन्होंने कहा कि नियम का पालन नही करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल दो साल पहले 2013 में भी बिना हेलमेट के नो पेट्रोल मुहिम की शुरुआत हुआ थी। शुरु में तो लोगों ने नियम का पालन किया लेकिन बाद में प्रशासन के ढिले रवैये के कारण ये नियम ठंठे बिस्तर पर चला गया। एक बार फिर इसकी शुरुआत हुई है वैसे शहर में सीपीयू तैनात है और उसके डर से लोग हेटमेट के साथ ही चलते है। लेकिन कानून तोड़ने वाले हर जगह होते है । देखना दिलचस्प होगा कि लोगों को जागरूक करने के लिए शुरू कि जा रही ये मुहिम सफल होती है या नही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top