Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी- पति को नौकरी से निकाला, श्रम कार्यालय पहुंची पत्नि ने दे डाली आत्मदाह करने की धमकी

Ad

हल्द्वानी– पति को नौकरी से निकाले जाने पर पत्नि श्रमायुक्त कार्यालय पहुंच गई और उसने आत्मदाह करने की धमकी भी दे डाली। दरअसल, सिडकुल पंतनगर की एक कंपनी के  पति किशन सिंह बतौर ड्राइवर तैनात है। वो कंपनी के जीएम की गाड़ी चलाता है और 9 साल से वहां काम कर रहा है। ऊंचापुल निवासी पत्नि माधवी अधिकारी के अनुसार उसके पति को बना नोटिस नौकरी से निकाला गया है। उसने आरोप लगया कि छुट्टी के दिन निजी कार्य के लिए न पहुंच पाने पर प्रबंधन द्वारा पति को परेशान किया जाने लगा। कुछ दिन पूर्व उन्हें नौकरी से ही बाहर कर दिया गया। उप श्रमायुक्त को दिए शिकायती पत्र में माधवी ने कहा पति की नौकरी ना होने के कारण घर में रोजी रोटी का संकट आ गया है। उप श्रमायुक्त को दिए पत्र में उसने कहा कि अगर उन्हें न्याय नही मिलता है तो वह अपनी दोनों बेटियों के साथ आत्मदाह करने को मजबूर होंगी।

ADVERTISEMENTS Ad

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top