Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी पुलिस ने किया खुलासा, नशा मुक्ति केंद्र से भागे इब्राहिम की चाकू लगने से हुई मौत

Ad

हल्द्वानी: 23 जून को नशा मुक्ति केंद्र  से 13 लोगों के भागने के दौरान बरेली निवासी तारीफ इब्राहिम की हुई मौत का खुलासा हो गया है। नैनीताल जिला  एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया की नशा मुक्ति केंद्र के एम्बुलेंस चालक उमेश बनकोटी के द्वारा तारीफ को पकड़ने के दौरान तारीफ और उमेश की लड़ाई में तारीफ की चाकू लगने से मौत हो। पुलिस ने उमेश बनकोटी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल किये गए चाकू बरामद किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दे कि हीरानगर स्थित नशा मुक्ति केंद्र निर्वांण में भर्ती 12 मरीज  ( 23 जून) रात वार्डन और सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट कर फरार हो गये। इस दौरान हुए खूनी हुए संघर्ष में बरेली के कारोबारी की मौत हो गयी।कारोबारी 15 दिन पहले उपचार कराने के लिए अस्पताल में भर्ती हुआ था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top