Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: लापरवाही,बिजली का पोल गिरने से महिला की मौत

Ad

हल्द्वानी:बिजली विभाग और कर्मचारियों का ढीला रवैया एर महिला की जिंदगी पर भारी पड़ गया। मामला मोटाहल्दू रामपुर रोड बाइपास का है। जहां बिजली का पोल गिरने से महिला की मौत हो गई वही दो अन्य घायल हो गए। मिली खबर के मुताबिक ये घटना तब हुई जब बिजली विभाग के कर्मचारी सड़क के किनारे पोल खड़ा कर रहे थे। बिजली के पोल खड़ा करने के लिए विभाग के पास सुरक्षा के इंतजाम ही नही थे। इस घटना से एक बार फिर बिजली विभाग के लापरवाही की तस्वीर सामने आई है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top