Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर बांटी गई मिठाई

हल्द्वानी: भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयन्ती शहर के विभन्न जगह पर मनाई गई। हीरानगर वॉर्ड नंबर 7 स्थित गुसाँई नगर शिव मंदिर के पास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर  नगर अध्यक्ष विजय मनराल, मेयर डॉ जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, जितेन्द्र मेहता,दीपक सिंह,वन्दना पन्त, सूरज गोदियाल एवम सभी बुथ अध्यक्ष, मात्र शक्ति समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा उनकी देश सेवा को भी याद किया गया। बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में गुशाई नगर (नबाबी रोड चौराहा) वाले मंदिर में मिष्ठान वितरण कार्यक्रम भी रखा गया था।

Image may contain: 4 people, people smiling, people standing

अंबेडकर के बारे में मेयर डॉ जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला ने कहा कि उनका पूरा जीवन युवाओं के लिए एक प्रेरणा है। जिस तरह से वो अपनी एक छवि के साथ जीवन व्यतीत किया वो चमत्कार जैसा था। उन्होंने कहा कि विदेशों से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने उसका इस्तेमाल देश सेवा में किया जो काफी कम देखा जाता है।

Image may contain: 3 people, people sitting

इस अवसर में कार्यक्रम में पहुंचे कार्यकर्ताओं को नगर उपाध्यक्ष वंदना पंत ने मिठाई खिलाई। उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने देश को एक भाईचारे के साथ रहने का रास्ता दिखाया। अंबेडकर ने सामाजिक कुरीतियां और भेद-भाव को मिटाने के लिए काफी संघर्ष किया।डॉ. अंबेडकर ने समाज में व्याप्त बुराइयों के लिए सबसे ज्यादा अशिक्षा को जिम्मेदार माना। इन्होंने महिलाओं की शिक्षा पर जोर दिया।

Image may contain: 6 people, people standing

 

बाबा साहेब ने सिर्फ अछूतों के अधिकार के लिए ही नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज के पुनर्निर्माण के लिए प्रयासरत रहे। उन्होंने मजदूर वर्ग के कल्याण के लिए भी उल्लेखनीय कार्य किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के उनके बारे में पढ़ना चाहिए ताकि वो उनके जीवन के बारे में जान सकेंगे।

 

 

To Top