National News

हिमाचल में आएगी भाजपा तो होगा पांच राक्षसों का अंत: पीएम मोदी

Ad

मोदी ने कहा, “इस मामले के बावजूद, सिंह साहब ने दावा किया है कि अगर कांग्रेस दोबारा सत्ता में आती है तो भ्रष्टाचार के खिलाफ वह शून्य सहनशीलता की नीति अपनाएगी। क्या कोई उन पर भरोसा कर सकता है?”मोदी ने कहा कांग्रेस ने देश में गलत तरीके से काम किया है और उसी की सजा उसे मिल रही है। अब हिमाचल के लोग भी अपने ऊपर हुए छल का बदला लेंगे।कांग्रेस आत्मचिंतन करे कि देशभर के कोने-कोने में जनता उन्हें सजा क्यों दे रही है?’ उन्होंने कहा, ‘देव और राक्षसों की लड़ाई की कहानियां पढ़ी गई हैं। देव कुछ भी अच्छा काम करते थे तो राक्षस विघ्न डालते थे और बाद में हारते थे। हिमाचल की देवभूमि में तो वर्तमान सरकार ने पांच राक्षसों को पनपने का मौका दिया है। ये राक्षस हैं- खनन माफिया, वन माफिया, ड्रग माफिया, टेंडर माफिया और ट्रांसफर माफिया। इन राक्षसों को मारने के लिए 9 नवंबर को बीजेपी का बटन दबाना होगा।’

ADVERTISEMENTS Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Pages: 1 2 3

To Top