News

हैदराबादः पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढ़ेर

Ad

नई दिल्ली । हैदराबाद के शादनगर में तेलंगाना पुलिस और आतंकियों के बीच आज सुबह फायरिंग शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में दो आतंकियों को गोली लगने की खबर है। इस मुठभेड़ में एक एक वॉन्टेड अपराधी नईम के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मुठभेड़ को देखते हुए पुलिस ने इलाके को खाली करवा लिया है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई हुई।इसमें तेलंगाना पुलिस के साथ एनआईए भी शामिल है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक शादनगर में मिलेनियम टाउनशिप एरिया के एक घर में आतंकी छिपे थे जिसकी खबर लगने पर इन पर धावा बोला गया। गौरतलब है कि कल पीएम नरेंद्र मोदी हैदराबाद गए थे।

घर में कितने आतंकी छिपे हैं, इस बारे में अभी तक कोई पुख्‍ता जानकारी नहीं मिली है। पर दो आतंकियों के मारे जाने के बाद घर से पुलिसकर्मियों पर फायरिंग जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top