Uttarakhand News

SUICIDE: काम पर गए पिता, घर पर दस वर्षीय बच्चे ने खुद को फांसी लगा ली

Ad

सितारगंज: ऊधम सिंह नगर जनपद के सितारगंज स्थित पंडरी गांव से बड़ी ही दुखद खबर सामने आई है। जहां पर एक 10 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। उसने घर पर ही दुपट्टे से बंधे फंदे से फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। गांव का निवासी मजदूर समसुल पुत्र इसरार अहमद रोज की तरह मजदूरी करने गया था।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान उसके घर पर मां, भाई- बहन और अन्य परिवार वाले मौजूद थे। बताया जा रहा है कि सुबह लगभग 8:45 बजे इसरार के 10 वर्षीय बेटे मोहम्मद अर्श ने घर के कमरे में टिन शेड में खुद फांसी लगा ली। परिजनों ने देखा तो उनके हाथ पांव फूल गए। उसे अस्पताल ले जाया गया मगर तब तक मौत हो चुकी थी। बच्चे मौत से मां व अन्य स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक चार बहन भाइयों में सबसे बड़ा था। एसआई प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि मृत बालक मानसिक रूप से बीमार था।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top