National News

आईबी मंत्रालय ने 10 यूट्यूब चैनलों को किया ब्लॉक

Ad

नई दिल्ली: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की नजर डिजिटल प्लेटफार्म पर भी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर गलत जानकारी साझा करने और देश के मानचित्र के साथ छेड़छाड़ करने वाले यूट्यूब चैनल पर कार्रवाई की गई है। आईबी मंत्रालय ने 10 चैनलों से करीब 45 वीडियो को ब्लॉक कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

संबंधित वीडियो को ब्लॉक करने के आदेश 23.09.2022 को सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) नियम 2021 के प्रावधानों के तहत जारी किए गए थे। ब्लॉक किए गए यूट्यूब चैनल पर आईबी की जांच में पाया गया कि प्रसारण होने वाला कंटेंट धार्मिक समुदायों के बीच नफरत फैलाने का काम कर रहा था जो कि हिंसा में तब्दील हो सकता था।

मंत्रालय द्वारा ब्लॉक किए गए कुछ वीडियो का उपयोग अग्नीपथ योजना, भारतीय सशस्त्र बलों, भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा तंत्र, कश्मीर आदि से संबंधित मुद्दों पर दुष्प्रचार फैलाने के लिए किया जा रहा था। सामग्री को राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण और विदेशी राज्यों के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंध को लेकर गलत और संवेदनशील पाया गया था। यही कारण है कि सामग्री को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69ए के दायरे में शामिल किया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top