Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी गांधी आश्रम का खास 108 दिनों का ऑफर, खादी की शॉपिंग पर मिलेगी 25 प्रतिशत की छूट

Ad

हल्द्वानी: वॉकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। इस क्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के दिन से ही गांधी आश्रम में ग्राहकों के लिए बड़ा ऑफर शुरू हुआ है। अब खादी के वस्त्र व उत्पाद खरीद पर 25 फ़ीसदी तक छूट दी जाएगी। अगले 108 दिनों तक दी जाने वाली छूट में 15 फ़ीसदी केंद्र सरकार और 10 फ़ीसदी राज्य सरकार देगी। सरकार के इस फैसले के बाद लोग गांधी आश्रम से खादी के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम के सचिव सुरेश चंद्र पंत ने बताया कि नैनीताल और उधम सिंह नगर में 26 गांधी आश्रम के स्टॉल हैं। जहां से ग्राहक खादी के वस्त्रों की खरीद में 25 फ़ीसदी छूट प्राप्त कर सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भी लोगों से खादी के वस्त्रों की खरीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि गांधी आश्रम खादी सामाग्री की पहचान रहा है। खादी को बढ़ावा तभी मिलेगा जब आम जन भी अपना सहयोग देंगे। मुश्किल खड़ी में भी श्री गांधी आश्रम ग्राहकों को बेस्ट ऑफर दे रहा है।

Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top