Jobs

पोस्ट ऑफिस में आई भर्तियां, हाईस्कूल पास भी कर सकते हैं अप्लाई

Ad

नई दिल्ली: भारतीय डाक में भर्तियां आई है। ये भर्तियां बेंगलुरु सर्कल में मोटर मेल सर्विस के तहत ड्राइवर के पदों पर निकाली गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों को India Post की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर अप्लाई करना है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है जो 26 सितंबर 2022 तक चलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.indiapost.gov.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। 19 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस लिंक India Post Recruitment 2022 Notification PDF के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरकर संबंधित डॉक्यूमेंट के साथ “मैनेजर, मेल मोटर सेवा, बेंगलुरु-560001” को भेजना होगा।

India Post Recruitment 2022 के लिए योग्यता मानदंड की बात करें तो उम्मीदवारों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 वर्ष से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top