Nainital-Haldwani News

सतर्क रहें…नैनीताल के स्कूल में प्रधानाचार्य समेत 11 बच्चे निकले कोरोना संक्रमित

Ad

नैनीताल: कुमाऊं में कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। सबसे पहले देहरादून, हरिद्वार में ओमीक्रोन के 4 केस पाए गए थे। लेकिन बीते रोज इन चारों संक्रमितों ने कोरोना को मात दे दी। प्रदेश में सिर्फ ओमीक्रोन ही नहीं कोरोना का ओवरऑल खतरा भी बढ़ रहा है। नए केसों में लगातार इजाफा हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

बीते दिन नैनीताल जिले के जवाहर नवोदय स्कूल गंगरकोट सुयालबाड़ी में 11 संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें अधिकतर बच्चे हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रधानाचार्य समय 11 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। विभाग की टीम ने 496 नौनिहालों के सैंपल ले लिए हैं। जिन्हें जांच के लिए भेज दिया है।

गौरतलब है विद्यालय में बीते माह कुछ अध्यापकों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रबंधन सतर्क हुआ था। अब प्रधानाचार्य और नौनिहालों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। फिलहाल विभाग ने सभी को स्कूल में ही आइसोलेट कर दिया है। सीएचसी गरमपानी के कोरोना नोडल अधिकारी मदन गिरी और गिरीश पांडे द्वारा इस बात की पुष्टि की गई है। उल्लेखनीय है कि अचानक कोरोना के मामलों में वृद्धि होने से शासन, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी हैरान हो रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top