Uttarakhand News

गौला नदी में डूबने से एक और मौत, दोस्तों के साथ नहाने गया था 12 वर्षीय बच्चा

Ad

हल्द्वानी: बरसात के बाद गौला नदी का जलस्तर बढ़ा है। वहीं गर्मी से निजात पाने के लिए कई लोग गौला नदी में नहाने के लिए उतर जाते हैं। इसके चलते कई हादसे भी लगातार हो रहे हैं। इस तरह का एक नया मामला सामने आया है। गौला नदी में डूबने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। राजपुरा 16 क्वार्टर धोबी घाट का रहने वाला बच्चा दोस्तों के साथ गौला नदी में नहाने के लिए गया था। इस बीच वो नदी के तेज बहाव में फंस गया। कुछ ही पल में वो पानी के अंदर डूब गया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पुलिस टीम ने बच्चे को नदी से निकाला। उसे गंभीर हालत में बेस हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजपुरा चौकी इंचार्ज दिनेश जोशी ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद बच्चे के शव को परिजनों को सौंपा जाएगा। इस हादसे के बाद क्षेत्र में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top