Nainital-Haldwani News

ज्योलीकोट के नैंसी कॉलेज की कामयाबी, 120 छात्राओं का दिल्ली मैक्स हॉस्पिटल में हुआ चयन

Ad

नैनीताल: जनपद नैनीताल में भी युवा प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आए दिन यहां के युवा सिर्फ जिले ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में युवा आगे निकल रहे हैं, जो वाकई गर्व की बात है। अब नैंसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग संस्थान की 120 छात्राएं एक साथ मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली में चयनित की गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल ज्योलीकोट स्थित नैंसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग संस्थान हमेशा की तरह लगातार तरक्की कर रहा है। इस साल के पहले प्लेसमेंट इंटरव्यू में इन छात्राओं का चयन प्रतिष्ठित अस्पताल बीएलके मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली में हुआ है। सोमवार को प्लेसमेंट के लिए कॉलेज कैंपस में मैक्स हॉस्पिटल की टीम पहुंची। जिन्होंने यहां आकर छात्राओं का चयन किया।

बता दें कि कॉलेज में पढ़ रही बीएससी नर्सिंग व जीएनएम की 120 छात्राओं को प्लेसमेंट मिल गई। खास बात यह है कि प्लेसमेंट की प्रक्रिया में 120 छात्राएं ही शामिल हुई थीं। प्रबंधक आरपी सिंह ने जानकारी दी और बताया कि साक्षात्कार के लिए जितनी छात्राएं शामिल हुई थी, उनमें से सभी छात्राओं को प्लेसमेंट मिल गई है।

मैक्स हॉस्पिटल की एचआर प्रबंधक शिवांगी सिंह और तनीषा रहेजा ने साक्षात्कार किया। गौरतलब है कि उक्त प्रक्रिया में कई तरह के मानक निर्धारित किए गए थे। इन सब को पार करते हुए कॉलेज की 120 छात्राओं का चयन हुआ है। एचआर प्रबंधक शिवांगी सिंह ने कहा कि कुमाऊं का सबसे पुराना संस्थान होने के नाते संस्थान छात्रों को प्रोफेशनली अध्ययन करा रहा है।

उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर इस वजह से मेडिकल क्षेत्र में काफी फायदा होगा। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समेत माननीय शिक्षकगण मौजूद थे। नैनीताल जिले के युवा रोजाना नई उपलब्धियों को हासिल कर यह बता रहे हैं कि वह किसी से कम नहीं हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top