Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी संकल्प कोचिंग के बच्चों को शाबाशी दें, JEE Mains में 13 बच्चे लेकर आए रिकॉर्ड अंक

Ad

हल्द्वानी: हर बार की तरह इस बार भी शहर के बच्चों ने जेईई मेन के नतीजों में धूम मचा दी है। एक बार फिर हल्द्वानी के ढेर सारे बच्चे देश की सबसे कठिनतम परीक्षाओं में से एक परीक्षा में पास हुए हैं। हल्द्वानी संकल्प टुटोरियल्स के बच्चों ने तो बाजी पूरी तरह से मार ली है। तीन बच्चे ऐसे हैं जिनका परसेंटाइल 99 से भी ऊपर आया है। जबकि कुल 13 बच्चों को 97 से अधिक परसेंटाइल मिला है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन के नतीजे जारी कर दिए हैं। इसमें कुल 44 उम्मीदवारों को 100 पर्सेंटाइल मिले हैं, जबकि 18 उम्मीदवारों ने पहली रैंक हासिल की है। जेईई मेन परीक्षा 2021 की बात करें तो इसे कुल तीन चरणों में आयोजित किया गया था।

23 से 26 फरवरी तक आयोजित पहले चरण में 6,52,627 छात्रों ने भाग लिया था। इस परीक्षा का परिणाम 08 मार्च को घोषित किया गया था दूसरे चरण (16 से 18 मार्च) में कुल 6,19,638 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इस सत्र परीक्षा का परिणाम 24 मार्च, 2021 को जारी किया गया था।

तीसरे चरण (अप्रैल सत्र) की परीक्षा जुलाई में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए कुल 7.09 लाख आवेदन पंजीकृत किए गए थे। जिनका परिणाम अब घोषित हो गया है। बता दें कि हल्द्वानी संकल्प टुटोरियल ने एक बार फिर दिखा दिया कि वो रिजल्ट देने में बेस्ट क्यों माने जाते हैं। हल्द्वानी में बच्चों का परिणाम यहां की प्रतिभाओं की एक झलकी भी दिखाता है।

गौरतलब है कि हल्द्वानी संकल्प के कमल पडियार 100 परसेंटाइल लाने से केवल 0.20 अंक पीछे रह गए। उन्हें 99.80 परसेंटाइल मिले हैं। जबकि लावन्या तिवारी को 99.42 और रिया मेहता को 99.24 परसेंटाइल मिले हैं। विजय जनोती, भार्गव जोशी, योगेश्वरी बिष्ट प्रखर लोहनी, वैभव कर्नाटक, वासू वर्मा, मान्या बिष्ट और निष्चय गुरानी को 98 से ऊपर परसेंटाइल मिले हैं।

कुल 13 बच्चों को 97 से ऊपर परसेंटाइल नसीब हुआ है। इसमें निकिता जोशी और कार्तिक पंत 97+ परसेंटाइल लाने में कामयाब रहे। लाजमी है कि कोचिंग का परिणाम हर परीक्षा के साथ बेहतर ही होता जाता है। बता दें कि इस उपलब्धि पर कोचिंक के शिक्षकों से लेकर पेरेंट्स भी काफी खुश हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top