Uttarakhand News

उत्तराखंड में पतंजलि के कई प्रोडक्ट्स को किया गया बैन, ये रही पूरी लिस्ट

Ad

Patanjali products ban in Uttarakhand:- उत्तराखंड सरकार द्वारा बाबा रामदेव के पतंजलि आयुर्वेद और दिव्य फार्मेसी के प्रोडक्ट्स को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। उत्तराखंड राज्य में बाबा रामदेव के पतंजलि आयुर्वेद और दिव्य फार्मेसी के लगभग 14 प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस को सस्पेंड कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इन प्रोडक्ट्स को किया बैन

बताते चले कि सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद पतंजलि को अब उत्तराखंड सरकार की तरफ से भी एक झटका लगा है। उत्तराखंड सरकार की औषधि नियंत्रण विभाग के लाइसेंस अथॉरिटी द्वारा सोमवार को प्रोडक्ट्स पर बैन का आदेश जारी किया। दिव्य फार्मेसी के जिन प्रोडक्ट्स पर बैन लगा है उनमें श्वासारि गोल्ड, श्वासारि वटी, दिव्य ब्रोंकोम, श्वासारि प्रवाही, श्वासारि अवलेह, मुक्ता वटी एक्स्ट्रा पावर, लिपिडोम, बीपी ग्रिट, मधुग्रिट, मधुनाशिनी वटी एक्स्ट्रा पावर, लिवामृत एडवांस, लिवोग्रिट, आईग्रिट गोल्ड और पतंजलि दृष्टि आई ड्रॉप शामिल हैं। लाइसेंस अथॉरिटी द्वारा बताया गया है कि आयुर्वेद के प्रोडक्ट्स के बारे में बार-बार भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करने के कारण पतंजलि कंपनी के लाइसेंस को रोका गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने भी दिया था आदेश

बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि के कुछ उत्पादों के भ्रामक विज्ञापनों को रोकने के निर्देश दिए थे। हाल ही में इन आदेशों का पालन नहीं करने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा रामदेव की बार-बार आलोचना भी की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top