National News

15 दिसंबर की मध्यरात्रि से 500 के पुराने नोट नहीं चलेंगे

Ad

नई दिल्ली-नोटबंदी के बाद देश में चल रही कैश की किल्लत के बीच अब सरकार ने लोगों को एक और झटका दिया है। सरकार ने 500 के पुराने नोटों के प्रयोग की सीमा 15 दिसंबर से आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। बिजली बिल का भुगतान या दवा खरीदने के लिए 500 रुपए के पुराने नोट बुधवार मध्यरात्रि तक ही उपयोग किया जा सकता है। सरकार ने 15 दिसंबर के बाद इसके लिए समय सीमा नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। इसके अतिरिक्त पुराने नोट से मोबाइल रिचार्ज की सुविधा भी उपलब्ध नहीं होगी। हालांकि, लोग पुराने 500 रुपए के नोट बैंक खातों में जमा कर सकते हैं। आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने ट्विटर पर लिखा कि पुराने 500 रुपए के नोट के उपयोग को लेकर मिली छूट 15 दिसंबर की मध्यरात्रि से समाप्त हो जाएगी। आपको बता दें कि पुराने 500 रुपये के नोट दवा की दुकानों तथा बिजली बिल और पानी बिल आदि जैसे जन उपयोगी सेवाओं के भुगतान में नहीं किए जा सकेंगे। गौरतलब है कि सरकार ने पहले ही रेलवे या विमान टिकटों तथा पेट्रोल पंपों पर भुगतान एवं टोल प्लाजा पर पुराने 500 रुपए के भुगतान की छूट को वापस ले लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top