
Somnath Yatra | Gujarat | Uttarakhand Pilgrims : उत्तराखंड से सोमनाथ पर्व के तहत गुजरात गए श्रद्धालुओं के दल में शामिल 15 लोगों के तय कार्यक्रम से अलग होने की सूचना मिलने पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि ये लोग बिना पूर्व अनुमति और सूचना दिए द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हो गए।
जानकारी के अनुसार पौड़ी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और अन्य जिलों के 15 श्रद्धालु तीन इनोवा वाहनों से सोमनाथ से लगभग 220 किलोमीटर दूर स्थित द्वारकाधीश धाम की ओर चले गए। इसकी जानकारी मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों ने उनकी तलाश और संपर्क की प्रक्रिया शुरू की।
गुजरात पर्यटन विभाग के नोडल अधिकारी ने कहा कि यात्रा से पहले सभी जिला नोडल अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि सुरक्षा और व्यवस्थाओं को देखते हुए सभी श्रद्धालुओं को तय कार्यक्रम के अनुसार ही भ्रमण करना होगा। किसी भी यात्री को बिना अनुमति दल से अलग होने की अनुमति नहीं थी।
अधिकारियों ने कहा कि सभी श्रद्धालु गुजरात सरकार के आतिथ्य में यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में सभी यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपने समूह के साथ ही रहें और निर्धारित कार्यक्रम का पालन करें….ताकि किसी भी तरह की असुविधा या सुरक्षा संबंधी समस्या से बचा जा सके।






