Nainital-Haldwani News

ब्रेक फेल: सलड़ी (भीमताल) में बस पलटी, 17 लोगों के घायल होने की खबर, चालक ने दिखाई समझदारी

नैनीताल: कहते है ना मंजिल तक पहुंचने के लिए वाहन चालक का समझादार होने जरूरी है। चालक की समझदारी से कई लोगों की जान मुश्किल स्थिति में बच जाती है। नैनीताल जिले के सलडी में बस पलटने से 17 लोग घायल हो गए है।

Image may contain: tree, car, outdoor and nature

बस पलटने की वजह वाहन का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। इसके अलावा ये भी सामने आया है कि ब्रेक फेल होने के बाद भी चालक ने समझारी का परिचय दिया नहीं तो कोई बड़ी घटना हो सकती है।

Image may contain: car and outdoor

स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और 108 एंबुलेस की मदद से घायलों को हॉस्पिटल ले जाया गया है। इस बीच मुख्य मार्ग पर लंबा जाम भी लगा गया है जिसे पुलिस क्षेत्राधिकारी एनबी नब्याल समेत कोतवाल डी आर्या दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर हटाया।Image may contain: one or more people, people standing, mountain, sky, beard, outdoor and nature

खबर के मुताबिक शुक्रवार को भीमताल से दिल्ली लौट रही बस (संख्या यूपी-022-एटी-0887) का क्वैराली के पास ब्रेक फेल हो गया। इस बारे में चालक तिलक नगर दिल्ली निवासी जसवीर सिंह ने पता चला तो उन्होंने सूझबूझ से काम लिया। उन्होंने बस को उल्टी दिशा में सड़क के किनारे बनी सुरक्षा दीवार से टकरा दिया। इसके बाद बस पलट गई। बस में अहमदाबाद उड़ावू, महाराष्ट्र निवासी और दिल्ली के 17 लोग सवार थे। घटना में घायल लोगों की पहचान नवीन, अशोक, लेखा, रेखा, चंदा, लक्ष्मी, दीप्ती के रूप में हुई है, जिन्हें मामूली चोटें आईं है। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए हल्द्वानी भेजा गया। चालक जसवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि वो पर्यटकों को लेकर वह 24 अप्रैल को भीमताल आया था और वह वापस लौट रहा था। रास्ते में ब्रेक लगाने पर जब ब्रेक नहीं तो उनके पास वाहन को दीवार पर मारने के अलावा कोई अन्य चारा नहीं था। जिस जगह ये हादसा हुआ वहां से यूटर्न 50मीटर की दूरी पर था अगर चालक जसवीर ने अपनी समझजारी नहीं दिखाई होती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

 

Image may contain: sky, tree, mountain, plant, outdoor and nature

 

पहाड़ के डॉक्टर पांडे जी का YOUTUBE चैनल विदेशों में भी हो रहा है पोपुलर, दे रहे है होम्योपैथिक सेवा

To Top