Dehradun News

उत्तराखंड: सड़क हादसे में 17 वर्षीय युवक की मौत, चाचा घायल, सदमे में परिवार

File Photo
Ad

देहरादून: झबरेड़ा थाना क्षेत्र में एक दुखद हादसा हो गया है। इस भयंकर सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा भतीजे को चोट आई थी। भतीजे ने दम तोड़ दिया है जबकि चाचा घायल है। बता दें कि बाइक के अनियंत्रित होकर दीवार से टकराने पर यह हादसा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार सहारनपुर निवासी 17 वर्षीय राजन उर्फ सौरभ झबरेडी में अपने पिता के साथ पेंट पुताई का काम करता था। बीते शाम जब वह अपने चाचा रितिक के साथ घर से निकला तो झबरेडी कलां गांव में बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई। हादसे में भतीजे की मौत हो गई। चाचा घायल हो गए। पुलिस ने शव कब्जे में लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top