Udham Singh Nagar News

डेढ़ साल की मासूम बेटी की पानी की बाल्टी में डूबने से मौत, पूरे गांव में मातम

Ad

बाजपुर: खुशी खुसी में कभी कभी बड़े दुख मिल जाते हैं। खेल खेल में किसी की जान चले जाने से ज्यादा दुखद शायद ही कुछ होता होगा। बाजपुर के महेशपुरा गांव से आई खबर ने हर किसी को भावुक कर दिया है। यहां डेढ़ साल की बच्ची की मौत पानी से भरी बाल्टी में डूबने से हो गई है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी का इस तरह चले जाने ने परिवार जनों को एक गहरा सदमा दे दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक महेशपुरा गांव निवासी रूपबसंत सैनी की पत्नी रानी अपनी डेढ़ वर्ष की बेटी मानवी के साथ चारपाई पर बैठकर गोबर के उपले पाथने का काम कर रही थी। उसके बगल में एक पानी से भरी बाल्टी रखी हुई थी। इसी दौरान बच्ची अचानक से उस बाल्टी में गिर कर डूब गई। बताया जा रहा है कि वह खेल खेल में पानी में डूबी। जिसपर किसी का ध्यान नहीं गया।

मृतका के पिता रूपबसंत ने बताया कि पानी में गिरने के कारण बच्ची आवाज भी नहीं निकल पाई। बाद में जब घर में सो रहा उनका बड़ा बेटा उठा तो उसने मां को यह जानकारी दी। जिसके बाद तो घर में कोहराम मच गया। तुरंत घरवाले उसे अचेत अवस्था में अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरे गांव में इस घटना से शोक फैल गया है। बता दें कि रूपबसंत सैनी गांव में ही सब्जी बेचते हैं। उनके चार बच्चों में मानवी सबसे छोटी बेटी थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top