Uttarakhand News

उत्तराखंड पुलिस पर कोरोना का साया, 18 जवान निकले संक्रमित

उत्तराखंड पुलिस पर कोरोना का साया,18 जवान निकले संक्रमित
Ad

देहरादून: एक बार फिर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी है। हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि पहले के मुकाबले टेस्ट ज्यादा होने लगे हैं, इसलिए भी मामले थोड़े से बढ़ गए हैं। बहरहाल इस बार उत्तराखंड पुलिस (Uttarakhand Police) के 18 जवान कोरोना संक्रमित निकले हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों के कोविट टेस्ट (Covid tests) कराने के आदेश दिए थे। पुलिस अधिकारियों (Police officers and constables) के साथ साथ कर्मियों के टेस्ट कराने की बात आदेश में कही गई थी। उन्होंने कहा था कि कोरोना के खतरे से बचने के लिए सबसे पहले जांच कराना जरूरी है। जांच के बाद ही किसी भी तरह की मदद की जा सकती है।

डीजीपी के आदेशों के मुताबिक मंगलवार को पहले ही दिन पूरे प्रदेश में पांच हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों के एंटीजन टेस्ट (Rapid antigen tests) कराए गए। अब उसकी रिपोर्ट में कुल 18 पुलिसकर्मी संक्रमित निकले हैं। जो कि हरिद्वार समेत विभिन्न क्षेत्रों से हैं।

इसी के बाद से थोड़ा भय फैलना शुरू हो गया। ऐसे में चार दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी भी देहरादून पहुंच रहे हैं। इसी वजह से पुलिस विभाग और डीजीपी अशोक कुमार (Uttarakhand DGP Ashok Kumar) किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते। पीएम की सुरक्षा में तैनात सभा अधिकारी व पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच होगी ताकि कोई कोई कसर बाकी ना रह जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top