Uttarakhand News

उत्तराखंड:राष्ट्रपति की VVIP ड्यूटी के 19 पुलिसकर्मियों को हुआ कोरोना, 400 लोगों के लिए गए सैंपल

Ad

देहरादून: कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के सामने आने के बाद भारत में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राहत भरी बात ये कि कोरोना वायरस के नए वैरिएंट का कोई भी मामला भारत में रिपोर्ट नहीं हुआ है हालांकि अब मामले लगातार सामने आ रहे हैं। उत्तराखंड में भी कोरोना वायरस का ग्राफ बढ़ा है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सुरक्षा ड्यूटी में लगाए गए 19 पुलिसकर्मियों की कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति के आने के पहले उनके सैंपल लिए गए थे और रिपोर्ट के पॉजीटिव आने पर उन्हें ड्यूटी से हटा दिया गया। इस दौरान वह काफी लोगों के संपर्क में आए हैं ऐसे में वीवीआईपी ड्यूटी में तैनात करीब 400 पुलिसकर्मियों का कोरोना टेस्ट कराया गया था।  इसके अलावा अन्य को भी ट्रेस किया जा रहा है। सभी पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट रविवार सुबह को पॉजिटिव आई थी।

यमकेश्वर ब्लॉक के कोविड नोडल अधिकारी डा. राजीव कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमितों में चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून और पौड़ी जनपद के 19 पुलिस कर्मी शामिल हैं। विभाग ने संक्रमित जवानों को ड्यूटी से वापस भेज दिया है। सभी जवान अगले 14 दिनों तक होम आइसोलेशन में रहेंगे। पुलिसकर्मी अन्य पुलिसवालों, आश्रम के कर्मचारियों और स्वर्गाश्रम बाजार के दुकानदारों समेत अन्य लोगों के संपर्क में आए थे और स्वास्थ्य विभाग की सूची तैयार कर कोरोना जांच की कार्यवाही करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top