Nainital-Haldwani News

पहाड़ से लालकुआं आया था 19 वर्षीय पवन जोशी, दर्दनाक सड़क हादसे में गई जान

Ad

किच्छा: इस वक्त की दुखद खबर जनपद उधम सिंह नगर से सामने आई है। जहां पर ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बता दें कि घायल अवस्था में युवक को जिला अस्पताल जरूर लाया गया था। मगर वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि डीडीहाट निवासी 19 वर्षीय पवन जोशी पुत्र हेम चंद्र जोशी रिश्तेदारी में 2 दिन पहले ही लालकुआं आया था। इसी बीच जब शुक्रवार को वह शाम के समय किच्छा होते हुए अपने दोस्त के साथ रुद्रपुर जा रहा था तो नालंदा स्कूल के पास अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में पवन काफी चोटिल हो गया।

हालांकि उसके दोस्त को ज्यादा चोट नहीं आई। इसके बाद आनन-फानन में घायल पवन जोशी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिडकुल चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। बता दें कि जवान बेटे की मौत से घरवालों का रो रो कर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top