Nainital-Haldwani News

2 मार्च को स्वर्गीय श्री रविंद्र जैन को हल्द्वानी करेगा याद,चैरेटी शो के लिए रिहर्सल कल से शुरू

Ad

हल्द्वानी: इनफैक्ट एडवरटाइजिंग ,गोयल एडवरटाइजिंग वर्ल्ड और नटराज म्यूजिकल के बैनर तले आयोजित हो रहे गीत गाता चल चैरिटी शो के लिए चयन किए प्रतिभागियों की रिहर्सल 16,17,23 और 24 फरवरी को होगी। यह शो पद्मश्री स्वर्गीय श्री रविंद्र जैन जी की याद में किया जा रहा है।गोयल एडवरटाइजिंग वर्ल्ड के डायरेक्टर अंकुर गोयल ने बताया कि संगीत के क्षेत्र में पद्मश्री स्वर्गीय श्री रविंद्र जैन जी के  योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस इवेंट के माध्यम से हम शहर के सभी संगीत प्रेमियों को आगे बढ़ने के लिए मंच देना चाहते है जिससे की उनकी प्रतिभा सामने आ सके। हल्द्वानी जैसे छोटे शहरों से लोगों ने निकलकर बड़ा नाम किया है और हम चाहते है कि अधिक-अधिक संगीतकारों को सुनने के लिए हल्द्वानी के लोग उत्साह दिखाए।पद्मश्री स्वर्गीय श्री रविंद्र जैन जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर 2 मार्च को आयोजित “गीत गाता चल” शो के मंच में अपनी आवाज को लोगों के सामने लाने का मौका मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top