Uttarakhand News

उत्तराखंड के मौसम ने फिर बदली करवट, मौसम विभाग का अपडेट इन जिलों में होगी बारिश

Ad

Uttarakhand Weather News:

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकते हैं, खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही, इन इलाकों में तेज गर्जन और बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। हालांकि, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

बर्फ से ढके पहाड़ों और हिमालय के खूबसूरत नजारों को देखने के लिए पर्यटक मसूरी और अन्य पर्वतीय स्थलों का रुख कर रहे हैं। फिलहाल 23 मार्च तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और साफ मौसम के कारण धूप में भी हल्की गर्माहट महसूस हो रही है। मसूरी बुरांशखण्डा और अन्य पर्यटन स्थलों पर गुनगुनी धूप पर्यटकों को आकर्षित कर रही है।

बढ़ रहा है तापमान

बुधवार को देहरादून में चटख धूप के कारण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया था, लेकिन शाम होते-होते हल्की हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया। इस राहत के बावजूद, देर शाम तक आसमान में बादल घिरने लगे और चकराता के आस-पास ओलावृष्टि के साथ गरज-चमक का सिलसिला शुरू हुआ, जिसके कारण तापमान में मामूली गिरावट आई।

जिलों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के कारण तापमान में वृद्धि हो सकती है, जबकि पर्वतीय इलाकों में राहत महसूस होगी। बुधवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 30.8°C और न्यूनतम तापमान 15.2°C दर्ज किया गया। पंतनगर में अधिकतम तापमान 30.6°C और न्यूनतम तापमान 10°C था। वहीं, मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.1°C और न्यूनतम तापमान 7.5°C रहा। टिहरी में अधिकतम तापमान 20.9°C और न्यूनतम तापमान 9.2°C दर्ज किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top