Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी सहित नैनीताल जिले के 20 स्कूलों को नोटिस जारी, भारी पड़ेगी लापरवाही!

Ad

हल्द्वानी: उच्च अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने पर हल्द्वानी के 4 स्कूलों सहित नैनीताल जिले के कुल 20 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला परियोजना अधिकारी मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल के एस रावत ने यह नोटिस जारी किया है। बच्चों को वर्चुअल क्लासरूम का लाभ नहीं मिलने की शिकायत के बाद नोटिस जारी हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि साल 2019 नवंबर के बाद से उत्तराखंड के 500 राजकीय विद्यालयों में वर्चुअल कक्षाओं की शुरुआत हुई थी। राज्य स्कूली शिक्षा में वर्चुअल क्लासरूम प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद इसकी मॉनिटरिंग के लिए देहरादून में वर्चुअल स्टूडियो बनाया गया। तय हुआ था कि यहां पर विषय विशेषज्ञ शिक्षक बैठकर शिक्षक विहीन स्कूलों में पढ़ाई कराएंगे।

मगर बीते 11 नवंबर को पूर्व आईएएस और 21 नवंबर को राष्ट्रीय चैंपियन एथलीट के साथ हुए वर्चुअल संवाद कार्यक्रम को जनपद के कई सरकारी स्कूलों में दिखाया नहीं गया। लापरवाही पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बेतालघाट के सात, धारी के दो, हल्द्वानी के चार, रामगढ़ के दो, रामनगर के दो, भीमताल ओखल कांडा और कोटाबाग के एक-एक स्कूल को कारण बताओ नोटिस भेजा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top