Uttarakhand News

उत्तराखंड भर्ती मामले पर एक्शन, एक साथ 20 दरोगाओं को निलंबित करने का आदेश जारी

Ad

देहरादून: राज्य में भर्ती परीक्षा में चल रही धांधली को रोकने के लिए सरकार नया कानून बनाने जा रही है। इसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कह चुके हैं कि भर्ती मामलों में लिप्ट भ्रष्टाचारियों को नहीं छोड़ा जाएगा। नकल करने व करवाने दोनों को सजा दी जाएगी। इसी कड़ी में एक बड़ा फैसला उत्तराखंड पुलिस भर्ती मामले में लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. वी मुरुगेशन ने 20 दरोगाओं को निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि साल 2015 में हुई दरोगा भर्ती मामले में विजिलेंस की जांच जारी थी। साल 2015 के कई सब इंस्पेक्टर पर धोखाधड़ी और नकल की मदद से उत्तराखंड पुलिस में शामिल होने के आरोप लगे हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी जिला प्रभारियों को आदेश जारी कर 2015 में हुए 20 दरोगाओं को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top