Bageshwar News

बागेश्वर में नवविवाहिता ने किया सुसाइड, इसी साल एक मई को हुई थी शादी

बागेश्वर में नवविवाहिता ने किया सुसाइड, इसी साल एक मई को हुई थी शादी
Source - Dainik Jagran
Ad

बागेश्वर: इस वक्त की बड़ी खबर रीमा पुलिस क्षेत्र से आ रही है। एक नवविवाहिता ने अपनी जीवन लीला पर विराम लगा दिया है। युवती ने घर पर ही पंखे में फंदा बनाया और उसपर झूल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अभी तक किसी ने किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि आत्महत्या के मामलों में लगातार बढ़ोतरी होते जा रही है। सुसाइड केसों की संख्या लगातार बढ़ना वाकई चिंता का विषय है। युवाओं में ये समस्या ज्यादातर देखने को मिल रही है। बीते समय में नवविवाहिताओं ने भी काफी मौके पर आत्मघाती कदम उठाए हैं। हो ना हो, ये तनाव और मानसिक बीमारियों की ही देन है।

चौकी प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि उडियार गांव में रहने वाली 22 साल की दीपा खाती की शादी इसी साल एक मई को पंकज खाती के साथ हुई थी। मृतिका का मायका रीमा क्वीटी बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक युवती ने मंगलवार की शाम अपने की घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

ग्रामीणों को पता चला तो पुलिस को सूचना दी गई। घर का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो नव विवाहिता फंदे पर झूल रही थी। पुलिस ने उसे नीचे उतारा और कब्जे में लिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतका का पति पूना में प्राइवेट नौकरी करते हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मायके वालों को भी सूचित कर दिया गया है। हालांकि मामले में किसी ने भी कोई तहरीर नहीं दी है, अलबत्ता पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आपको बता दें कि शादी का रजिस्ट्रेशन नहीं होने के कारण नायब तहसीलदार ने पंचनामा भरा। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top