Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी दमुवाढूंगा में पत्थरों से कुचलकर युवक की हत्या, हत्यारा बोला गाली दी तो मार दिया

Ad

हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीती रात दमुवाढूंगा में एक युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद जहां एक तरफ मृतक के घर में कोहराम मच गया है। वहीं पुलिस ने भी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपी ने युवक की हत्या करने के बाद खुद उसके परिजनों को इसकी जानकारी दी।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा तोक पनियाली वार्ड नम्बर 38 में रहने वाला 23 वर्षीय प्रकाश वैरागी बीती सुबह मजदूरी के लिए गया हुआ था। शाम को वह घर नहीं पहुंचा था। इतने में रात करीब 10:00 बजे कॉलोनी में हल्ला हुआ। जिसके बाद प्रकाश के पिता वासु बैरागी और उसकी मां ने घर से बाहर निकल कर देखा तो उनके होश उड़ गए।

माता-पिता ने देखा कि पड़ोस में ही रहने वाला मोहित आर्य खून से सना हुआ उनकी तरफ आ रहा है। मोहित ने उन्हें बताया कि तुम्हारा लड़का बहुत गाली दे रहा था इसलिए मैंने उसको मार दिया है। परिवार के लोग तुरंत खेत में अपने बेटे को देखने के लिए दौड़े। वहां जाकर देखा तो प्रकाश खून से सनी हुई हालत में पड़ा हुआ था। उसके आसपास खून से लथपथ पत्थर पड़े हुए थे।

इसके बाद फौरन आनन-फानन में परिजनों एवं स्थानीय लोगों की मदद से उसे गंभीर अवस्था में सड़क तक लाया गया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। प्रकाश के पिता ने पुलिस में तहरीर दे दी है। एसओ दीपक बिष्ट ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top