Nainital-Haldwani News

23 अगस्त से शुरू होगी इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट,18 टीमें लेंगी हिस्सा

Ad

हल्द्वानी। शहर के युवा फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। देवी दत्त शर्मा मेमोरियल ट्रस्ट अंडर-16 फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन करा रहा है।  इस प्रतियोगिता में शहर के कई स्कूल हिस्सा लेंगे। 23 से 28 अगस्त तक तक चलने वाली इंटर स्कूल टूर्नामेंट में कुल 18 टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजन समिति के चीफ रमेश शर्मा ने कहा कि टूर्नामेंट द शिवालिक स्कूल के खेल मैदान में खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता में केवीएम, महर्षि, निर्मला कान्वेंट,टैंपलटन, इंसप्रेशन, एपीएस, व्हाइट हॉल, अल्मोड़ा स्कूल ,आनंदा एकेडमी, शिवालिक, सेंट लॉरेंस, सिंथिया, दशमेश, हिमालया, क्वींस,  एसकेएम, नैनी वैली, और निमोनिक स्कूलों की टीमें हिस्सा लेंगी।। पिछले वर्ष की विजेता और उपविजेता टीमें बिना पहले लीग के मुकाबले खेले सीधे दूसरे दौर में जाएगी। उन्होंने कहा कि विजेता टीम को 11 हजार नकद पुरस्कार और उपविजेता को को 51 सौ रुपये के साथ ट्रॉफी दी जाएगी। टूर्नामेंट के पहले तीन मैच सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक  खेले जाएंगे। पहला मैच सुबह नौ बजे से होगा। उन्होंने कहा कि टीमों की संख्या ज्यादा होने के कारण मुकाबले कांटे के होने के आसार है। इस तरह की प्रतियोगिताए बच्चों को एक अच्छा खिलाड़ी बनने की ओर ले जाती है। उन्होंने कहा बच्चों के लिए ये एक शानदार मंच है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top