Uttar Pradesh

यहां जेल में कैदी मिले HIV संक्रमित, एक महिला और 23 पुरुष शामिल

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सहारनपुर से एक चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। जिला जेल में 24 कैदी HIV संक्रमित पाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें एक महिला और 23 पुरुष शामिल हैं। संक्रमितों का पता स्वास्थ्य विभाग की ओर से 15 जून से 21 जून तक एक जांच शिविर की रिपोर्ट आने के बाद चला। रिपोर्ट को शासन भेज दिया है। वहीं जेल में 24 HIV संक्रमित मिलने से हर कोई सकते में हैं। जेल प्रशासन अब इन सभी कैदियों का इतिहास निकालने में जुट गया है, ताकि ये वायरस जेल में कैसे फेला उसका पता लगाया जा सके। शिविर कैंप के बाद 24 संक्रमितों का इलाज शुरू कर दिया हया है। स्वास्थ्य विभाग अब इन कैदियों के परिवारों की जानकारी लेकर उनसे सैंपल लेने की तैयारी कर रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजीव मांगलिक ने कहा कि सभी का पूरा ट्रीटमेंट किया जा रहा है। ये बात भी सामने आई है कि सभी संक्रमित नशे के आदि हैं और इसी के चलते उनकी गिरफ्तारी हुई थी। कैदी गंगोह, बेहद, देवबंद और मिर्जापुर के रहने वाले हैं। इन्हें 5 से 7 महीने के अंतराल में जेल लाया गया था। जेल में 9 बैरक हैं और 523 कैदियों की क्षमता रखते हैं, लेकिन 2200 से ज्यादा कैदी इस जेल में कैद हैं। ये भी सामने आया है कि यहां पहले से 5 कैदियों का एड्स का इलाज तल रहा है। इस बारे में भी जांच की जा रही है।  इस मामले के सामने आने के बाद जेल प्रशासन की कार्यशैली पर तमाम सवाल उठ रहे हैं।

To Top