Dehradun News

उत्तराखंड के शेरपुर गांव में डंपर ने स्कूटर सवार युवक को रौंदा, गुस्साए लोगों ने फूंक दिया डंपर

उत्तराखंड में डंपर ने स्कूटी सवार युवक को रौंदा, गुस्साए लोगों ने फूंक दिया डंपर
Ad

देहरादून: सड़क हादसों के मामले में हमारा उत्तराखंड राज्य भी दुर्भाग्यवश गलत दिशा में आगे बढ़ रहा है। आए दिन हादसों की खबरें बढ़ती जा रही हैं। अब सहसपुर में एक डंपर ने स्कूटर सवार युवक को टक्कर मार दी। इसके बाद उसे रौंद दिया। जिससे स्कूटर सवार 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के तुरंत बाद वहां इकठ्ठा हुई भीड़ आक्रोशित हो उठी और उन्होंने डंपर में आग लगा दी। मौके पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। ग्रामीणों ने दुर्घटना के हवाले से गंभीर मसला पुलिस प्रशासन के सामने रखा।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 24 वर्षीय गुड्डू निवासी शेरपुर गांव सहसपुर रात को स्कूटर से कहीं जा रहे थे। तभी करीब नौ बजे के लगभग शिमला बाईपास पर एक डंपर तेज रफ्तार में आया और स्कूटर को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से गुड्डू सड़क पर गिर गए। इतने में डंपर ने उन्हें रौंद दिया। जिसके बाद गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ने डंपर को रोका और इतने में आसपास काफी भीड़ एकत्रित हो गई। जिन्होंने गुड्डू के रिश्तेदारों व परिवार जनों को घटना की सूचना दी।

थोड़ी ही देर में मौके पर कई ग्रामीण इकट्ठा हो गए। इसके बाद गुस्साए लोगों ने आक्रोशित होकर डंपर में आग लगा दी और सड़क को चक्का जाम कर दिया। गौरतलब है कि किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। इस सूचना पर एसपी देहात कमलेश उपाध्याय, थाना प्रभारी सहसपुर विनोद राणा सहित अन्य थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। हालांकि वहां मौजूद लोग तब तक डंपर को आग के हवाले कर चुके थे।

बता दें कि लोग सड़क पर प्रदर्शन कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से बात करने के बाद जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने जाम खोलने से इनकार कर दिया। लोगों की मांग थी कि चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही ग्रामीणों का कहना था कि डंपर मुख्य सड़कों पर तेज गति से चलते हैं और पुलिस उनसे वसूली करती है। फिलहाल इस मामले में सहसपुर एसओ विनोद राणा ने बताया कि मामले में जांच चल रही है। युवक की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top