Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी राजपुरा में 24 वर्षीय युवक ने किया Suicide, नशा रहा एक बड़ी वजह…

हल्द्वानी राजपुरा में 24 वर्षीय युवक ने किया Suicide, नशा रहा एक बड़ी वजह...
Ad

हल्द्वानी: एक बार फिर शहर से आत्महत्या की खबर सामने आई है। हल्द्वानी के राजपुरा इलाके (Haldwani Rajpura) में सुबह 24 वर्षीय युवक ने अपनी जीवन लीला को खत्म कर लिया है। पुलिस की मानें तो युवक नशे का आदी था। जिस कारण आए दिन उससे परिवार वालों के साथ झगड़े होते रहते थे। बहरहाल हल्द्वानी में खुदकुशी (Suicide case in Haldwani) के मामले कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बुधवार की सुबह हल्द्वानी राजपुरा निवासी 24 वर्षीय सुमित वाल्मिकी (24 years old Sumit Valmiki) ने सुसाइड कर लिया। जानकारी के मुताबिक सुमित ने अपने घर में ही पंखे पर फंदा बनाया। इसके बाद उसने फंदे पर लटक कर आत्महत्या (Suicide by hanging) कर ली। हल्द्वानी पुलिस (Haldwani police) सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।

बता दें कि शव को पोस्टमार्टम (postmartem) के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि खुदकुशी करने वाला युवक नशे का आदी था। इसी वजह से आए दिन उसके घर में झगड़े होते रहते थे। साथ ही वह कई बार छोटी-मोटी चोरी के मामलों में भी लिप्त पाया गया था। इसे ही खुदकुशी का एक बड़ा कारण (reason for suicide) माना जा रहा है। घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

ऐसा नहीं है कि यह कोई पहला दूसरा मामला है। पिछले कुछ महीनों में इस तरह के मामलों की संख्या (suicide cases have increased in numbers) लगातार बढ़ी है। तनाव के कारण कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। नशे की गिरफ्त में जाने वाले युवा खुदकुशी की खाई में ज्यादा गिरते दिख रहे हैं। इसलिए पुलिस और समाज सेवी संस्थाओं द्वारा लगातार नशा मुक्त अभियान चलाए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top