Nainital-Haldwani News

नैनीताल: शेयर बाजार के लालच में गंवा दिए 26 लाख रुपए, आप भी रहें ऐसे कॉल से सावधान

नैनीताल: शेयर बाजार के लालच में गंवा दिए 26 लाख रुपए, आप भी रहें ऐसे कॉल से सावधान
Ad

रामनगर: शेयर बाजार में किस्मत आजमाना एक बात होती है। मगर लाजमी सी बात है कि लालच तो इंसान को भारी पड़ता है। रामनगर निवासी एक व्यक्ति के साथ भी यही हुआ। एक फोन कॉल पर ठगों ने युवक को शेयर मार्केट का लालच दिया तो वह अपने 26 लाख रुपए गंवा बैठा। पुलिस ने चार आरोपितों पर केस दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि आधुनिकता के इस जमाने में शेयर बाजार का चलन काफी चल गया है। जिसे देखो पैसे कमाने के लिए शेयर मार्केट का सहारा ले रहा है। ऐसे में ध्यान रखने वाली बात ये होती है कि जितनी जल्दी शेयर बाजार आपको ऊपर लेकर जाती है। उसी स्पीड से आप नीचे भी आ सकते हैं। इसलिए यहां लालच और लापरवाही की कोई गुंजाईश नहीं होती।

खैर रामनगर में मामला फ्रॉड से जुड़ा हुआ है। मंगलवार को रेलवे पड़ाव निवासी भारत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते महीने एक अज्ञात युवती ने फोन कर बताया कि वह शेयर का काम करती है। इसके बाद शेयर बाजार में पैसा लगाने व अच्छा प्रॉफिट कमाने की बातें भी होने लगीं।

फिर पीड़ित के पास प्रिया पटेल, पंकज और महेंद्र नामक तीन अन्य लोगों का भी शेयर बाजार में पैसा लगाने को लेकर फोन आया। झांसे में आकर पीड़ित ने चेक के माध्यम से कई किस्तों में 26 लाख रुपए उन्हें दे दिए। बाद में जब उसने शेयर मार्केट में लगाए पैसे के संदर्भ में आरोपितों को फोन किया तो वह गाली बकने लगे।

गाली गलौच तक बात सीमित नहीं रही बल्कि पैसा वापिस करने की बात पर आरोपितों ने पीड़ित को जान से मारने की भी धमकी दे डाली। एसएसआइ जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि रेलवे पड़ाव निवासी भारत की तहरीर के आधार पर आरोपित जानह्वी, प्रिया पटेल, पंकज और महेंद्र के खिलाफ धारा 120बी, 420 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब कॉल डिटेल के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top