National News

28 फरवरी को मोदी के गढ़ में प्रियंका गांधी की चुनावी रैली

नई दिल्लीः कांग्रेस की नई सचिव प्रियंका गांधी को जब से चुनावी कमान मिली है तब से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का जोश काफी हाई है। प्रियंका गांधी ने भी कार्यकर्ताओं को अपनी कमर कसने की सलाह दी है। प्रियंका गांधी महासचिव बनने के बाद से खूब बैठक कर रही हैं। वो 28 फरवरी को एक जनसभा मोदी के गढ़ गुजरात में करने वाली हैं। बता दें कि यह जनसभा 28 फरवरी को कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की अहमदाबाद में होने वाली बैठक के बाद होगी।इस बैठक को सफल बनाने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रियंका के साथ इस जनसभा को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी संबोधित करेंगी। कांग्रेस की सबसे ताकतवर बॉडी कही जाने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक 58 साल बाद गुजरात में होने जा रही है। इस बैठक का उद्देशय आगामी लोकसभा चुनाव और कांग्रेस की भविष्य की रणनीति कैसी हो, पर आधारित होगी। इससे पहले 1902, 1921 और 1961 में गुजरात में CWC की बैठक हुई थी।
उधर बीजेपी राहुल गांधी और सोनिया गांधी के लोकसभा क्षेत्र अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को घेरने में जुटी हुई है। इसी को देखते हुए माना जा रहा है कि पीएम मोदी के गढ़ गुजरात से कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व और गांधी-नेहरू परिवार एक मंच से हुंकार भरेगा।

To Top