Chamoli News

चमोली आपदा में 29 लोगों की मिली लाश,दूसरी टनल को खोलने में नहीं मिली सफलता

Ad

देहरादून: उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से मची तबाही पर पूरे देश की नजरे बनी हुई है। इस आपदा को लेकर नया अपडेट आ रहा है। रेस्क्यू कर रही टीमों ने अब तक 29 शवों को बरामद कर लिया गया है। इसके अलावा 170 से ज्यादा लोग अभी भी आपता हैं। बता दें कि रेस्क्यू जारी है और आईटीबीपी समते अन्य टीमों ने 16 लोगों को टनल से निकाल दिया है। सबसे बड़ी चुनौती है तपोवन सुरंग, जहां अभी 35 लोगों के फंसे होने की आशंका है और उन्हें निकालने का कार्य किया जा रहा है। सुरंगों के पास से मलबा हटाया जा रहा है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए राज्य और केंद्र सरकार ने मुआवजे की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS Ad

राज्य सरकार चार और केंद्र सरकार दो लाख रुपए की सहयोग राशि देगी। मंगलवार को उत्तराखंड के DGP अशोक कुमार ने बताया कि मलबे में से दो शव और बरामद हुए हैं, तीसरा शव दिख रहा है तो इस तरह अब तक कुल 29 शव बरामद हो चुके हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जोशीमठ में आईटीबीपी (ITBP) अस्पताल में जाकर रेस्क्यू किए गए लोगों से मुलाकात की।

सीएम रावत ने कहा कि जिन 12 घायलों को रेस्क्यू किया गया है वो ITBP के इस अस्पताल में भर्ती हैं, सभी लोग ठीक हैं। सभी को शरीर में दर्द होने की शिकायत है लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि धीरे-धीरे यह ठीक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पुल के ढहने से 360 परिवार चमोली जिले से कट गए हैं और उनसे संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। दूसरे सुरंग को लेकर भी सीएम ने बताया कि उसे खोलने में सफलता नहीं मिली है और दूसरे रास्ते से उसे खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top