Nainital-Haldwani News

नैनीताल जिले का यह है हाल,बिजली चोरी करते पकड़ा गया ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज

Ad

रामनगर: ऊर्जा निगम की टीम ने बिजली चोरी करने वालों पर शिकंजा कसते हुए ग्राम राजपुर क्षेत्र के गांव से तीन लोगों को चोरी करते हुए पकड़ा। तीनों लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:उत्तराखंड:मैदानी क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी अब पहाड़ जाएंगे, लिस्ट मांगी गई

यह भी पढ़े:आयुर्वेद विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों में यूजी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू

ग्राम राजपुर क्षेत्र से लगातार बिजली चोरी की सूचनाएं मिल रही थी। इसके बाद ऊर्जा निगम की टीम ने चैकिंग करने के लिए गांव पहुंची। छापेमारी में विभाग कर्मचारियों द्वारा गांव निवासी ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों को चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। तीनों आरोपी कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। तीनों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

ऊर्जा निगम के एसडीओ ललित मोहन ने बताया कि ग्राम राजपुर क्षेत्र में प्रधान सोबन सिंह, राजपुर छोटा निवासी कन्हैया और ग्राम थारी से प्यारो देवी को चेकिंग के दौरान बिजली चोरी करते पकड़ लिया। एसडीओ ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि ऊर्जा निगम के एसडीओ ललित मोहन की तहरीर पर तीनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़े:नेपाल के बैतड़ी जिले की सड़क पर बम मिलने से मचा हड़कंप,सीमा पर सुरक्षा बढ़ी

यह भी पढ़े:हेलीकॉप्टर में सवार होकर सैलानी करेंगे औली का दीदार,हिमालय दर्शन के देने होंगे 3 हजार रुपए

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top