Uttarakhand News

उत्तराखंड में 32 वर्षीय महिला कांस्टेबल ने लगाई फांसी, पुलिस को मिला सुसाइड नोट

Ad

देहरादून: राज्य में आत्महत्या के मामले कम नहीं हो रहे हैं। अधिकतर मामलों में मानसिक तनाव सामने आया है। पिछले कुछ महीनों में पुलिस जवानों द्वारा भी आत्महत्या करने के मामले सामने आए हैं। इसी क्रम में एक 32 वर्षीय महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला खत्म कर दी। मृतका भाई उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल है। पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार नया गांव चौकी में तैनात आईआरबी सेकेंड बटालियन की महिला कांस्टेबल प्रियंका का शव पुलिस को कमरे से बरामद हुआ। उसने फांसी लगाई थी। महिला कांस्टबल प्रियंका गुड़ियाल ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है और खुद को पूरी घटना का जिम्मेदार ठहराया है। प्रियंका पटेलनगर क्षेत्र के झिवरहेड़ी गांव की रहने वाली थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि प्रियंका के पिता इस दुनिया में नहीं हैं। उनका भाई आशीष गुड़ियाल भी उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल है और इन दिनों टिहरी गढ़वाल में तैनात है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। प्रियंका ने यह कदम क्यो उठाया, इसका पता लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top