Nainital-Haldwani News

नैनीताल जिले में जमकर हो रही है बारिश, 5 स्टेट हाईवे समेत 39 मार्ग हुए बंद

Ad

Haldwani news: नैनीताल जिले में पिछले 36 घंटे से मूसलाधार बरसात जारी है भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जगह-जगह घरों और सड़कों पर बारिश का पानी भर रहा है, जिसके चलते लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तो वहीं कई मार्गों पर मलबा आने से मार्ग बंद हो गए हैं। भारी बारिश के चलते जिले में पांच राज्य मार्ग सहित कुल 39 मोटर मार्ग बंद है जिनको जेसीबी से खुलवाने का काम लगातार किया जा रहा है। ( Heavy Rainfall in Nainital District )

ADVERTISEMENTS Ad

यह मार्ग बंद

भारी बारिश के चलते खुटानी-भवाली धानाचुली, तल्ली सेठी-बेतालघाट-रामनगर,भुजान-बेतालघाट, झूतियाकाण्डा मोटर मार्ग, सिमलखा-सकदीना, नथुवाखान-हरतौला, तल्लीपाली-मल्लीपाली, रामनगर-भण्डारपानी, गर्जिया-बेतालघाट,पाण्डेगाँव-रानीकोटा, पाण्डेगाँव-तलिया, काण्डा- डोमास फफडिया,डोला न्याय पंचायत, देवीपुरा-सौड, काण्डाडौन-परेवा, फतेहपुर-बेल मोटर मार्ग, बिनकोट-चन्द्रकोट, नौना-ब्यास,रोपा मोटर मार्ग, बानना-बासा-जंगलियागाँव, लमजाला मोटर मार्ग, कोटाबाग-देवीपुरा,ओखलकाण्डा-तल्ला कनाला, देवीपुरा-सौड, भंण्डारपानी-पाटकोट, झडगाँव-चकसाडोला, सलियाकोट-अर्नपा, बरेली अल्मोडा, हरीशताल मोटर मार्ग, तकुरा-तुषराड, भीडापानी-मौरनौला, देवली-महतौली, वलना बलना, खुजेठी-भौनरा, कसियालेख-बूढीबना, खुजेठी-पतलिया, बबियाड-टपुवा, काठगोदाम-सिमलियाबैण्ड मार्ग बंद हो गए हैं। ( 39 Roads including 5 State Highways closed due to heavy rainfall )

हल्द्वानी में सबसे ज्यादा बारिश

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा हल्द्वानी में 165, नैनीताल में 133 मिली मीटर और धारी में 120 मिमी बरसात रिकार्ड की गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 48 घंटे उत्तराखंड के लिए और भारी हैं। ( Weather Updates )

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top