Dehradun News

मौसम विभाग का अपडेट, इन 4 जिलों में तेज बारिश के आसार

uttarakhand weather
Ad

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश लोगों की परेशानी का सबब बनी हुई है। जनजीवन पर असर पड़ रहा है खासकर पहाड़ों में भूस्खलन और सड़कों के अवरुद्ध होने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। हालांकि आज बुधवार को मौसम ने कुछ नरमी दिखाने के संकेत दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विज्ञान केंद्र की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक देहरादून, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के कुछ हिस्सों में आज भी तेज बारिश हो सकती है। इसी को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राज्य के बाकी हिस्सों में गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल बारिश से कुछ राहत मिल सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी बारिश की रफ्तार धीमी पड़ने की उम्मीद है। इससे लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी…लेकिन सतर्कता बरतना अभी भी जरूरी है।

प्रशासन की ओर से पहाड़ी मार्गों पर सफर करने से पहले मौसम की जानकारी लेने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top