National News

बड़ी खबर: संसद भवन में कोरोना विस्फोट, 400 से भी ज्यादा कर्मचारी निकले संक्रमित

Ad

दिल्ली: देशभर में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार गंभीर रूप ले रहा है। स्थिति यह है कि हर दिन पॉजिटिविटी रेट ऊपर की तरफ जा रहा है। दिल्ली में तो कोरोना के कोहराम ने घमासान मचा दिया है। अब संक्रमण संसद भवन तक पहुंच चुका है। बता दें कि बीती 6 और 7 जनवरी को संसद में काम करने वाले कर्मचारी, सुरक्षाकर्मियों के टेस्ट किए गए थे। जिनमें 400 से ज्यादा लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

ADVERTISEMENTS Ad

देशभर में कोरोना तेजी से अपने पैर पसार रहा है। इसी वजह से हर प्रदेश में कोरोना सैंपलिंग बढ़ा दी गई है। केंद्र से निर्देश भी यही है कि ज्यादा से ज्यादा टेस्ट किए जाएं। उत्तराखंड समेत सभी राज्यों में प्रवेश करने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। बता दें कि पूरे देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 141986 नए मामले सामने आए हैं।

संक्रमण की गति अचानक से बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो देश में पिछले 11 दिन में कोरोना के दैनिक मामलों में 21 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में कोरोना से सात लोगों की मौत भी हो गई है। संक्रमण के मामलों में फिलहाल महाराष्ट्र टॉप पर बना हुआ है वहीं उत्तराखंड में भी लगातार दो दिनों से 1400 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं

अब संसद भवन के 400 से ज्यादा कर्मचारियों के पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। महकमा अब और भी ज्यादा सतर्क हो गया है गौरतलब है कि इनके संपर्क में जो भी लोग आए होंगे, उनके भी टेस्ट किए जाएंगे। शासन-प्रशासन की ओर से सिर्फ एक बात कही जा रही है। वह यह कि अगर जनता मास्क लगाएगी और नियमों का पालन करेगी तो लॉकडाउन की नौबत नहीं आएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top