Uttarkashi News

उत्तराखंड: फिताडी गांव में मिट्टी निकालते वक्त दबी पांच महिलाएं

Ad

देहरादून: तहसील के गोविंद वन्य जीव विहार राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र में एक हादसा हो गया। फिताडी गांव में बुधवार सुबह मिट्टी निकालते समय पांच महिलाएं मलबे में दब गई। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस-प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

जिला आपदा कन्ट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह फिताड़ी गांव की सूरी पत्नी विद्वान सिंह उम्र 30 वर्ष, कस्तूरी पत्नी ज्ञान सिंह उम्र 33 वर्ष ,सुशीला पत्नी रणवीर सिंह उम्र 35 वर्ष, विपिना पत्नी रामलाल, 26 वर्ष, राजेंद्री पत्नी बहादुर सिंह उम्र 26 वर्ष घर के चूल्हे व मकान को लेपने के लिए मिट्टी निकालने गई थी।

इसी दौरान पहाड़ी से मलबा आ गिरा और वह मलबे में दब गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने महिलाओं को मलबे से बाहर निकाला। लेकिन सूरी पत्नी विद्वान सिंह की पीएचसी स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाते समय मौत हो गई। जबकि एक विपिना उम्र 26 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस, पुलिस टीम, एसडीआरएफ टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया ।

यह घटना सुबह 7:30 बजे हुई। चारों घायल महिलाओं को एयरलिफ्ट कर एम्‍स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। मोरी अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डाक्‍टर नरेश ने बताया कि चार घायलों की स्थिति गंभीर है। जिन्हें एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया है। चारों घायलों को एम्स ऋषिकेश पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने हेलीकाप्टर की व्यवस्था की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top