Nainital-Haldwani News

कॉर्बेट पार्क में गाइड के 50 पदों के लिए 1300 युवाओं ने किया अप्लाई…अधिकतर हैं पोस्ट ग्रेजुएट

कॉर्बेट पार्क में गाइड के 50 पदों के लिए 1300 युवाओं ने किया अप्लाई...अधिकतर हैं पोस्ट ग्रेजुएट
Photo - Nai Dunia
Ad

रामनगर: ग्रेजुएट से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री तक प्राप्त कर चुके युवाओं को भी नौकरी की जरूरत है। इसकी एक बानगी कॉर्बेट नेशनल पार्क में निकली नेचर गाइड की भर्ती प्रक्रिया में दिखी है। पार्क में गाइड के लिए 50 पदों पर आवेदन मांगे गए थे। जिसके लिए पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं समेत करीब 1300 लोगों ने आवेदन किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उल्लेखनीय है कि तराई पश्चिमी वन प्रभाग में सरकार द्वारा पर्यटकों के लिए नया फाटो जोन खोला जा रहा है। संभवत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी हल्द्वानी रैली में 30 दिसंबर को अन्य योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के साथ ही फाटो पर्यटन जोन का भी शुभारंभ करेंगे। इस जोन में सुबह व शाम को 40-40 जिप्सियों का संचालन किया जाएगा।

चूंकि सफारी के लिए जंगल के नियमों का पालन कराना और पर्यटकों को जंगल की जानकारी देना एक अहम काम रहता है। इसलिए इन जिप्सियों में नेचर गाइड रखने का भी फैसला किया गया है। जिसके लिए वन विभाग ने 19 दिसंबर को करीब 50 गाइड भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। फिलहाल आवेदन की अंतिम तिथि खत्म हो गई है।

हैरान करने वाली बात ये है कि वन विभाग को 50 पदों के लिए 1300 आवेदन मिले हैं। हालांकि नेचर गाइड का चयन हाईस्कूल व इंटर में मेरिट के आधार पर होना है। मगर ऐसेे अभ्यर्थियों ने भी आवेदन किया है, जिनके 80 फीसद व उससे अधिक नंबर हैं। इतना ही नहीं आवेदन करने वालों में अधिकतर अभ्यर्थी पोस्ट ग्रेजुएट हैं, जो कि चौंकाने के लिए काफी है।

डीएफओ बीएस साही ने जानकारी दी और बताया कि 50 पदों के लिए कुल 1300 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया पहले से बने मानकों के आधार पर ही अभ्यर्थियों का चयन होगा। ये नहीं देखा जाएगा कि पोस्ट ग्रेजुएट में किसके कितने नंबर है। उसकी डिग्री कौन सी है। इसके बजाय केवल हाईस्कूल व इंटर की मेरिट को देखा जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top