Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में स्कूटी बेचने के नाम पर केबल ऑपरेटर से ठगे 52 हजार रुपए

Ad

हल्द्वानी: ऑनलाइन लेनदेन के बढने के साथ-साथ ऑनलाइन ठगी के मामलों में भी इजाफा हो रहा है। ठग नए-नए तरिके इजाद कर लोगों को जाल में फंसा रहे हैं. पुलिस लोगों को ठगी से बचाने के लिए जागरुकता अभियान चलाती है, लेकिन ठग फिर से ठगी का कोई नया तरिका इजाद कर लेते हैं। ऑनलाइन वेबसाइट से स्कूटी बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 52 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जहां झांसा देने के लिए ठगी करने वाले व्यक्ति ने खुद को पूर्व सैनिक बताया था। जिससे कि खरीददार को उस पर भरोसा होने लगा।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:उत्तराखंड: स्कूलों के बाद कॉलेज खोलने की तैयारी शुरू, कभी भी हो सकता है ऐलान !

यह भी पढ़े:हल्द्वानी में मोबाइल एप से होगी खनन डंपरों की फिटनेस, एंट्री और नो एंट्री के नियम जानें

बता दें कि हल्द्वानी के नवाबीरोड निवासी केबल ऑपरेटर भरत कुमार ने भोटिया पड़ाव पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन खरीदारी की एक नामी वेबसाइट पर एक स्कूटी बिक रही थी। जिसकी कीमत विक्रेता ने 30 हजार रुपये रखी थी। विक्रेता से संपर्क होने पर उसने खुद को पूर्व सैनिक बताया।


भरत को जब तय समय सीमा पर स्कूटी नहीं मिली तो उन्होंने ऑर्डर रद्द करना के लिए कहा। जिसपर ठग ने उनसे मोबाइल पर भेजा गया ओटीपी नंबर मांगा। जैसे ही भरत ने उसे ओटीपी बताया भरत के बैंक खाते से 52 हजार रुपये कट गए। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड में व्यवसाई की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप पुलिस जांच में जुटी

यह भी पढ़े:सल्ट के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की पत्नी का दिल का दौरा पड़ने से निधन, सीएम ने जताया शोक

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top