Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

ट्रेन की चपेट में आने से शीशमहल निवासी की मौत,दो दिन से थे लापता
Ad

हल्द्वानी: नगर में एक बार फिर ट्रेन की चपेट में आने से एक मौत का मामला सामने आया है। बीती रात महिला की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है। जिसकी सूचना के तुरंत बाद महिला के घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्ज़े में लेकर कार्रवाई की।

ADVERTISEMENTS Ad

थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी की मानें तो सोमवार को रात में ट्रेन की चपेट में आने से इंदिरानगर रेलवे फाटक से 500 मीटर नीचे की ओर हिमालय स्कूल के पास एक 56 वर्षीय महिला चमन पत्नी हमीद खान निवासी जोशी विहार चक्की के पास गौजाजली हल्द्वानी मृत्यु हो गई।

जब घटना की सूचना मिली तो थाना बनभूलपुरा पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू की। जानकारी के अनुसार महिला के मानसिक रूप से कमजोर होने की बात भी सामने आई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top