Haridwar News

उत्तराखंड में चौंकाने वाला मामला, 5वीं कक्षा के छात्र ने खत्म किया अपना जीवन

Ad

हरिद्वार: तनाव ने अब तक ना जाने कितने बच्चों की जान ले ली है। अब पेपर की टेंशन के कारण पांचवीं के एक 13 वर्षीय छात्र ने खुदकुशी कर ली। फांसी पर लटका देखकर परिजनों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराना चाहा। लेकिन तब तक छात्र दम तोड़ चुका था। पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के दादूपुर-गोविंदपुर के इस मामले में पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर पुलिस को भूमानंद अस्पताल से एक बालक को मृत अवस्था में लाने की सूचना मिली थी। पुलिस की एक टीम पूछताछ को पहुंची तो गांव में दिलशाद के 13 वर्षीय बेटे अदनान के फांसी पर लटककर जान देने की बात सामने आई।

बता दें कि अदनान पांचवी क्लास का छात्र था। अदनान को फांसी पर लटका देख परिजन हैरान रह गए। आनन-फानन में वह छात्र को फांसी के फंदे से उतारकर भूमानंद अस्पताल ले गए। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।स्वजनों के अनुसार अदनान एग्जाम की वजह से टेंशन में था। रानीपुर कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने जानकारी दी और बताया कि छात्र का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top