Uttarakhand News

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन, ड्यूटी से गायब मिले 61 डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त

Ad

देहरादून: अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले 61 चिकित्सकों को स्वास्थ्य विभाग, उत्तराखंड सरकार ने बड़ी सजा दी है। महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तराखण्ड देहरादून ने पत्र जारी कर बताया है कि चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखंड की विभिन्न चिकित्सा इकाईयों मे पी०एम०एच०एस० संवर्ग में तैनात 61 चिकित्साधिकारी जो अपने तैनाती स्थल से अनाधिकृत रूप से आतिथि तक अपने कार्य से अनुपस्थित चल रहे हैं, उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

पत्र में लिखा है कि उक्त अनुपस्थिते चल रहे चिकित्साधिकारियों द्वारा उत्तराखंड चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा नियमावली, 2014 के भाग-6 बिन्दु-18 ( 4 ) के अनुसार परिवीक्षा पूर्ण नहीं की गई है। अनुपस्थिति के संदर्भ में जनपदवार मुख्यचिकित्साधिकारी के स्तर से समाचार पत्र में नोटिस दिए जाने के उपरान्त भी उक्त चिकित्साधिकारियों द्वारा न ही कोई प्रत्युत्तर दिया गया, न ही योगदान दिया गया है। इसलिए अनुपस्थित चल रहे नॉन बॉण्डेड चिकित्साधिकारियों की अनुपस्थिति की अवधि से राजकीय सेवा समाप्त करने की राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।

यह आदेश पढ़ें

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top