Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: शिक्षक बना भकक्षक, छात्रा के साथ हो सकती थी अनहोनी

Ad

हल्द्वानी: नवीं की छात्रा को बदनियती से शिक्षक ने अगवा कर लिया। स्कूल छोडऩे का झांसा देकर कार में बैठाकर हल्द्वानी की ओर जबरन लाते समय छात्रा ने शोर मचाया तो राहगीरों में हड़कंप मचा। कमलुवागांजा पर लोगों ने घेराबंदी कर शिक्षक की कार रुकवा ली। इसके बाद लोगों ने शिक्षक की जमकर धुनाई लगाने के साथ ही कार तोड़ डाली। मुखानी थाना पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में ले लिया है। छात्रा के परिजनों की ओर से शिक्षक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

कालाढूंगी के समीप नयागांव में रहने वाली किशोरी कमोला के माध्यमिक स्कूल में नवीं की छात्रा है। उसी स्कूल में कुछ समय पूर्व तक कालाढूंगी के पालीटेक्निक के पास रहने वाला शिक्षक मोबीन पढ़ाता था। इसी साल मार्च में उसका तबादला ओखलकांडा के ग्राम गैड़ा गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल में हो गया। इन दिनों शिक्षक घर आया हुआ था। सोमवार की सुबह उसने छोडऩे की बात कहकर छात्रा को अपनी कार में बैठा लिया। स्कूल ले जाने के बजाय शिक्षक ने कार हल्द्वानी की ओर दौड़ा दी। घबराई छात्रा ने शोर मचाया तो शिक्षक उसे धमकियां देने लगा। वहीं कमलुवागांजा चौराहे पर लोगों ने कार से चिल्ला रही छात्रा की चीख सुनी। लोगों ने पीछा कर कार को रुकवा लिया। छात्रा की आपबीती सुन आक्रोशित लोगों ने शिक्षक को जमकर पीटा और कार में पथराव कर तोडफ़ोड़ कर दी। घटना की सूचना पर मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शिक्षक को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि परिजनों ने थाने पहुंचकर शिक्षक के विरुद्ध लिखित तहरीर दी है। आरोपी शिक्षक के विरुद्ध धारा 363, 366, 354, 506 व पॉस्को अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top